छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को दी खौफनाक मौत , हत्या करने बाद लाश को फेंका नहर किनारे

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को दी खौफनाक मौत , हत्या करने बाद लाश को फेंका नहर किनारे
अम्बिकापुर 27 जून 2023 - दस दिनों से चल रही अंधे कत्ल की गुत्थी को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में हत्या के जुर्म में मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 19 जून को ग्राम नावापारा की रहने वाली 20 साल की बिगनी नागवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई थी।

जिस दिन युवती की हत्या हुई थी, उस दिन शाम 08 बजे युवती शौच के बहाने घर से निकली थी। काफी देर बाद जब युवती घर नही पहुंची, तब परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। चिंतित परिजन रात को युवती की तलाश में निकल गए। इस दौरान परिजनों ने गांव का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन युवती नहीं मिली। इसके दो दिन बाद युवती की लाश घर से कुछ दूर पर स्थित नहर में मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद मृतका का पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया था।

जानकारी के मुताबिक, मृतका युवती के पति से भी पुलिस ने मामले की पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पति ने पुलिस को बताता था कि शादी के बाद से उनके बीच पति - पत्नी जैसा कोई संबंध नहीं था। यह सुनकर पुलिस इसे प्रेमप्रसंग का मामला मानते हुए नए सिरे से जांच शुरू करने लगी। जिससे ये बात निकलकर सामने आई कि, मृतिका का ग्राम मंगारी निवासी बाबूलाल बड़ा उर्फ प्रकाश से प्रेमप्रसंग था। 

जिससे वो शादी के बाद भी मिलती रहती थी घटना के दिन प्रेमी युवती के बुलाने पर उससे मिलने उसके गांव गया था। जहां लड़के के साथ उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद नाराज प्रेमी ने युवती की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में 10 दिन लग गए। हालांकि अब आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH