भाजपा मंडल उपाध्‍यक्ष ने पत्नी की गोली मार कर की हत्या , मृतिका पत्नी भी थी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष

मध्य प्रदेश , 27-06-2023 4:11:53 PM
Anil Tamboli
भाजपा मंडल उपाध्‍यक्ष ने पत्नी की गोली मार कर की हत्या , मृतिका पत्नी भी थी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष
भोपाल 27 जून 2023 - राजधानी के नीलबड़ क्षेत्र में स्थित साई नगर कालोनी में सोमवार रात करीब 12 बजे भाजपा नेत्री की उसके पति ने 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार शव का पंचनामा बनाकर हमीदिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हत्या का कारण शुरुआती जांच में आरोपित के शराब पीने की आदत को बताया जा रहा है।

रातीबढ़ थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि साई नगर कालोनी में रहने वाली 55 वर्षीय शीला पांडे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी और रातीबड़ मंडल की उपाध्यक्ष थी। महिला का पति राजेंद्र पांडे भी टीटीनगर मंडल का उपाध्यक्ष है। राजेंद्र पांडे और उनकी पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था।

बताया जाता है पांडे सोमवार को दिन से ही शराब पी रहा था। रात में विवाद बढ़ा तो राजेंद्र ने अपनी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

मृतका के पड़ोसी बबलू भाई ने बताया कि राजेंद्र पांडे और शीला पांडे की दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी फिलहाल गर्भवती है तो वह अपने प्रसव के लिए मायके में आई थी। रात करीब नौ बजे से विवाद चल रहा था। रात में गोली की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो पता चला कि राजेंद्र ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद से वह फरार है।

आरोपित अपनी बंदूक से अक्सर फायर करता रहता था। जब उसने 12 बजे फायर किया तो उसे लगा कि हमेशा की तरह नशे में राजेंद्र पांडे हवा में गोली चला रहा होगा। वह एक पूर्व मंत्री का बेहद नजदीकी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH