स्कूल बस का इमरजेंसी गेट खुला , चलती बस से बीच सड़क पर गिरी बच्ची , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूल बस का इमरजेंसी गेट खुला , चलती बस से बीच सड़क पर गिरी बच्ची , मचा हड़कंप
इंदौर 27 जून 2023 - स्कूल बस के चालक और क्लिनर की लापरवाही से बच्ची (छात्रा) की जान पर बन आई। सोमवार सुबह तेज रफ्तार में स्कूल जा रही बस से बच्ची गिर गई। स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में चालक - क्लीनर के साथ बस में सवार स्टाफ ने भी ध्यान नहीं दिया। बच्ची इमरजेंसी गेट खुलने के कारण गिरी थी पीछे दूसरा वाहन न होने से बच्ची बच गई। हालांकि उसे दोनों पैरों में चोंट आई है।

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे राजीव गांधी चौराहा की है। बच्चे लेकर खंडवा रोड जा रही क्वींस कालेज की बस MP  09 PA 0470 से अचानक एक बच्ची नीचे गिर गई।

निजी स्कूल की महिला प्राचार्य और सैर करने आए कुछ लोग भी रुक गए। दोपहिया वाहन चालकों ने बस का पीछा किया और करीब डेढ़ सौ फीट दूर जाकर बस रोकी।

बस को चालक अर्जुन पांचोल चला रहा था क्‍लीनर दीपक शिंदे गेट पर लटका हुआ था। स्कूल स्टाफ और चालक उतर कर आया और बच्ची की मरहम-पट्टी की। उसके पैरों में चोंट आई थी। वह काफी घबरा गई थी।

अर्जुन और दीपक ने बताया किसी ने इमरजेंसी गेट खुला छोड़ दिया। इस बस को पहले दूसरा चालक ले गया था। संभवत: उसने ही गेट खुला छोड़ दिया। हालांकि प्रारंभिक उपचार के बाद बच्ची को स्कूल ले जाया गया था। बच्ची आठवीं कक्षा में पढ़ती है और बिजलपुर से बस में बैठी थी।

स्कूल के ट्रांसपोर्ट हेड एम.के. चौधरी के मुताबिक बस रूट पूरा कर आई थी। अचानक कैसे गेट खुला यह समझ नहीं आ रहा है। बड़ी घटना भी हो सकती थी चालक और बच्चों से बात कर जांच की जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH