भूस्वामी को रिश्वत लेकर SDM कार्यालय बुलाना पटवारी गौरव मिश्रा को पड़ा भारी , लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भूस्वामी को रिश्वत लेकर SDM कार्यालय बुलाना पटवारी गौरव मिश्रा को पड़ा भारी , लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार
सागर 26 जून 2023 - सागर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को सीमांकन के एवज में भू-स्वामी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सोमवार की दोपहर में पटवारी ने भू-स्वामी को खुद फोन करके बुलाया था। इसके बाद SDM कार्यालय के पास नाजिर शाखा में रिश्वत के रुपये के साथ पटवारी को पकड़ लिया।

दरअसल पड़रिया निवासी राजेंद्र सिंह दांगी की भूमि का सीमांकन करवाने के लिए SDM ने 17 मई को आदेश किया था, लेकिन पड़रिया के हल्का क्रमांक 102 के पटवारी गौरव मिश्रा भूमि के सीमांकन के लिए टालता रहा।

इसके बाद 23 मई को सीमांकन के लिए पटवारी गौरव मिश्रा तैयार हुआ, लेकिन वह भू-स्वामी से सीमांकन के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था, लेकिन राजेंद्र इस पर तैयार नहीं हुआ। सोमवार को पटवारी गौरव ने राजेंद्र को फोन कर पांच हजार रुपये लेकर आने को बुलाया।

राजेंद्र ने लोकायुक्त में शिकायत करते हुए पटवारी द्वारा फोन पर रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई। सोमवार को दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे SDM कार्यालय के पास नाजिर शाखा में राजेंद्र ने पटवारी गौरव मिश्रा को पांच हजार रुपये दिए, जिसे पटवारी ने लेकर पेंट के पीछे की जेब में रख लिया।

वहां पहले से तैनात लोकायुक्त पुलिस ने गौरव तिवारी को पकड़ लिया और उसकी जेब से रुपये भी मिल गए। पकड़े जाने पर पटवारी गौरव मिश्रा कहने लगा कि राजेंद्र सिंह दांगी ने जबरन उसकी जेब में रुपये रख दिए।

लोकायुक्त पुलिस ने मप्र भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त DSP मंजू सिंह , निरीक्षक रोशनी जैन , रंजीत सिंह , अजय क्षत्रीय , आशुतोष व्यास , विक्रम सिंह , सुरेंद्र सिंह , नीलेश पांडेय शामिल रहे।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH