शादी के दो दिन बाद भाग कर जा रही थी लुटेरी दुल्हन , बस स्‍टैंड पर पकड़ाई , हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के दो दिन बाद भाग कर जा रही थी लुटेरी दुल्हन , बस स्‍टैंड पर पकड़ाई , हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
आगर मालवा 26 जून 2023 - आगर मालवा जिले में पैसे लेकर शादी कराने वाले लोगों को गिरोह पिछले काफी समय से सक्रिय हैं। शहर व आस-पास में फैले दलाल बैतूल , महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ क्षैत्र की लड़कियों से शादी करवाने के नाम पर लाखों रूपए लड़के वालों से ले लेते हैं। शादी के बाद दो-तीन दिन रूककर दुल्हन फरार हो जाती हैं और शादी करने वाला युवक व उसके परिजन परेशान होते रहते हैं।

ऐसा ही एक मामला रविवार को बस स्टैण्ड पर सामने आया, शादी के दो दिन बाद युवक को झांसा देकर लुटेरी दुल्हन फरार हो रही थी। युवक ने पुलिस की मदद से उक्त महिला व उसकी एक और साथी को पकड़ लिया। थाने ले जाने के पहले बस स्टैण्ड पर इन दोनों महिलाओं ने काफी ड्रामा किया। पुलिस महिलाओं को थाने लेकर गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों का राजीनामा भी हो गया।

पीड़ित युवक ने बताया कि दो दिन पहले बैजनाथ महादेव मंदिर में उसकी शादी हुई थी। शादी के पहले मैं बैतूल गया था, 03 लाख रूपए देने के बाद यह शादी कराई गई थी। पीड़ित युवक ने दलालों के सम्बंध में ज्यादा कुछ तो नही कहा। लेकिन लोगों का कहना हैं कि पीड़ित युवक दलालों के माध्यम से ही बैतूल पहुंचा था। ऐसी शादी दलालों के माध्यम से ही होती हैं।

पीड़ित युवक का कहना हैं कि जिस महिला से उसका विवाह कराया गया था। वह सुबह से ही शारीरिक पीड़ा होने की बात कह रही थी। पीड़ित युवक सागर उसे अस्पताल चेकअप कराने के लिए लाया था। सागर का कहना था कि महिला लगातार तेज जलन होने का बहाना बना रही थी और घर में चली गई। जब एक घंटे तक वह  घर से वापस नही आई तो यह देखकर मैं हैरान रह गया कि वह कपड़े बदल कर भागने की कोशिश कर रही हैं। जब मैने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह मुझसे हाथापाई करने लगी। इतना ही नही उसने मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया।

युवक ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के सहयोग से बस स्टैण्ड पर उक्त महिला व उसकी साथी को पकड़ लिया। महिला के साथ जो एक अन्य महिला थी, वह उसे अपनी बुआ बता रही थी। दोनों महिलाएं काफी देर तक बस स्टैण्ड पर हंगामा व ड्रामा करती रही।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH