अस्‍पताल में अंधविश्‍वास का खुला खेल , सर्पदंश पीड़‍ित युवती की ओझा ने दो घंटे तक की झाड़फूंक , हो गई मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अस्‍पताल में अंधविश्‍वास का खुला खेल , सर्पदंश पीड़‍ित युवती की ओझा ने दो घंटे तक की झाड़फूंक , हो गई मौत
खरगोन 25 जून 2023 - खरगोन जिले के झिरन्या के शासकीय अस्पताल में लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है। अंधविश्वास के चलते अस्पताल में सर्पदंश पीड़िता एक युवती की दो घंटे तक ओझा झाड़फूंक करता रहा। लापरवाही के चलते युवती की मौत हो गई।

अस्पताल में 17 वर्षीय युवती आशा खतवासे की झाड़फूंक करते वीडियो भी वायरल हो गया है। झिरन्या के इंदिरा नगर निवासी आशा पिता राजू को घर में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया था।

अंधविश्वास के चलते परिजन दो घंटे तक अस्पताल में ओझा से झाड़फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर झिरन्या से जिला अस्पताल खरगोन रैफर कर किया गया, लेकिन बीच रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। इधर स्वास्थ्य महकमे के लोगों का कहना है कि अंधविश्वास के चलते ओझा से परिजन झाड़फूंक कराने ले आये थे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ओझा को झाडफूंक रोकने पर ग्रामीण और परिजन विरोध कर रहे थे। 

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीसी चौहान का कहना है कि झिरन्या का मामला संज्ञान में है। सर्पदंश पीड़ि‍त युवती आशा को अस्पताल पहुंचते ही झिरन्या से खरगोन अस्पताल के लिये डाॅक्टरों ने रैफर कर दिया था, लेकिन परिजन और ग्रामीणों झाड फूंक कराते रहे। अस्पताल में झाड़फूंक का मना भी किया। खरगोन ले जाने का बोला, लेकिन परिजन नहीं माने।

परिजनों और ग्रामीणों के विरोध के चलते अंध विश्वास को अस्पताल प्रबंधन नहीं रोक पाया। बीएमओ ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की। बाद में हालात बिगड़ने से खरगोन रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। लापरवाही नहीं अंधविश्वास के चलते युवती की मौत हुई है।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH