TS सिंहदेव ने बस्तर के 12 विधानसभा सीट को लेकर दिया बड़ा बयान , कही यह बात

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
TS सिंहदेव ने बस्तर के 12 विधानसभा सीट को लेकर दिया बड़ा बयान , कही यह बात
जगदलपुर 25 जून 2023 - बस्तर में 12 की 12 विधानसभा सीट वापस लाना आसान नहीं होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पिछले चुनाव में बस्तर के मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों पर भरोसा दिखाया था, इस विश्वास को बनाए रखने की जिम्मेदारी अब हम सभी की होगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बस्तर दौरे पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट में चर्चा के दौरान यह बातें कही है।

सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के पहले किसी भी प्रतिद्वं‍द्वी को हल्के में लेना भूल होगी। यह कह देना कि सारी की सारी सीट जीतेंगे ऐसा असंभव तो नहीं है पर इसके लिए सभी को संयुक्त रुप से काम करना होगा। ऊपरी स्तर के नेताओं से लेकर संगठन व जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी। सर्व आदिवासी समाज के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कहा कि सर्व आदिवासी समाज यदि अपने प्रत्याशी उतारते हैं तो भी हमें तैयारी के साथ मैदान में जाना होगा। समाज से बातचीत कर उनका भरोसा जीतने का प्रयास भी कर सकते हैं।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीच संगठन में फेरबदल को लेकर हुए विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के पहले किसी भी तरह का तालमेल या आदान-प्रदान में कमी दिखने का संदेश जाता है तो यह अच्छा नहीं है। इस प्रकरण में प्रदेश प्रभारी के निर्देश आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्पष्ट कर दिया था कि प्रदेश प्रभारी के गाइडेंस के अनुरूप ही काम करेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH