फाँसी पर लटकी मिली 10 साल के मासूम के साथ पति पत्नी की लाश , इलाके में मची सनसनी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फाँसी पर लटकी मिली 10 साल के मासूम के साथ पति पत्नी की लाश , इलाके में मची सनसनी
जबलपुर 25 जून 2023 - रामपुर छापर के चुंगी चौकी के पास एक मकान में एक परिवार के तीन सदस्य फांसी के फंदे पर लटके मिले। रविवार की दोपहर जब पास में रहने वाले भाई ने 24 घंटे से ज्यादा देर तक घर के अंदर से हलचल नहीं देखी तो दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना देकर दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर पति-पत्नी और दस वर्षीय बेटा फंदे में लटका मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के घर के पास ही उसके भाई संतोष बर्मन रहते हैं। उन लोगों ने अंतिम बार परिवार को शुक्रवार को देखा था। उसके बाद परिवार का कोई सदस्य नजर नहीं आया। घर का दरवाजा भी बंद था। शनिवार और रविवार की दोपहर तक भी जब मकान का दरवाजा नहीं खुला तो संतोष बर्मन ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पार्षद गुड्डू तामसेतवार को सूचना दी। उन्होंने रामपुर चौकी को मामले की जानकारी दी और मौके पर पहुंचे।

यहां लोगों ने दोपहर करीब एक बजे के आसपास दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर भयावह था। कमरे में तीन फंदों में रविशंकर बर्मन 40 साल पत्नी पूनम बर्मन और दस वर्षीय आर्यन बर्मन में लटके मिले। पास एक कुर्सी थी जो जमीन में गिरी हुई थी। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि कुर्सी की मदद से ही फंदे पर झूले होंगे। पुलिस की जांच में कमरे के भीतर किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इसलिए फिलहाल तीनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर मोहल्ले वालों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

रविशंकर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मकान में रहता था। वह मेडिकल रिप्रेंन्टेटिव था। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार के सदस्य सभी से अच्छे से मिलते जुलते थे। परिवार के भीतर भी कभी तनाव जैसा माहौल नहीं दिखा। अब यह कदम क्यों उठाया यह पुलिस जांच में सामने आएगा।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH