छत्तीसगढ़ - पंचधारी डेम में हादसा , डेम में डूबने से सक्ती जिले के नाबालिग की मौत

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पंचधारी डेम में हादसा , डेम में डूबने से सक्ती जिले के नाबालिग की मौत
रायगढ़ 24 जून 2023 - शहर के पंचधारी डेम में एक बार फिर एक नाबालिग की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। मृतक डभरा का रहने वाला है जो अपने मामा घर आया हुआ था और अपने 4 दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि सक्ती जिले के डभरा निवासी अधिवक्ता जागेश्वर कर्ष का 15 वर्षीय पुत्र लीलाधर कर्ष इस साल आठवीं कक्षा पास कर नवमीं में पहुंचा था। चूंकि, अभी छुट्टी चल रही है इसलिए वह घूमने के लिए अपने मामा घर रायगढ़ के जूटमिल आया था। 

सुबह लगभग 09 बजे लीलाधर अपने ममेरे भाई और उसके 3 दोस्तों के साथ नदी नहाने के लिए निकला था। पांचों नाबालिग हंसी-ठिठोली करते हुए सर्किट हाउस के पीछे गोवर्धनपुर स्थित पचधारी डैम गए। लगभग साढ़े 9 बजे लीलाधर अपने ममेरे भाई और उसके दोस्तों को पंचधारी एनीकट के पीछे छलांग मारकर तैरते देख वह भी कूद गया। लीलाधर को गहरे पानी में जम्प करते देख ममेरे भाई को लगा कि उसे भी तैरना आता होगा, लेकिन ऐसा नहीं था।

लीलाधर को छोड़ चारों बालक पंचधारी के पीछे भाग में तैरकर नहाते रहे, पर डभरा से आया छात्र डूब गया। पहले दोस्तों को लगा कि लीलाधर डुबकी लगाते हुए नहा रहा है, मगर जब कुछ देर बाद भी वह पानी से बाहर नहीं निकला तो वे उसे खोजने लगे। काफी समय बाद लीलाधर के बालों को पानी के ऊपर आते देख बदहवास दोस्त उसे खींचकर किनारे ले गए तो देखा कि अधिक पानी पी जाने की वजह से वह बेसुध था। 

जिसके बाद आस पास नहा रहे लोगों की मदद से लीलाधर को एनीकट से रोड की तरफ ले गए फिर किसी तरह ऑटो रिक्शे से उसे जिला चिकित्सालय लेकर गए तो डॉक्टर्स ने लीलाधर को प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH