छत्तीसगढ़ - पूर्व प्रेमिका के सामने युवक ने पहाड़ी से कूदकर की खुदकुशी , पूर्व प्रेमिका ने भी किया कूदने का प्रयास

राजनाँदगाँव , 24-06-2023 9:15:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व प्रेमिका के सामने युवक ने पहाड़ी से कूदकर की खुदकुशी , पूर्व प्रेमिका ने भी किया कूदने का प्रयास
राजनांदगांव 24 जून 2023 - डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी पहाड़ी में युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के सामने पहाड़ी से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना सुबह 11 बजे की है। दुर्ग हरिनगर निवासी संतोष राव (23) अपने दो दोस्तों और अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ शनिवार की रात डोंगरगढ़ आया था। रविवार की सुबह मंदिर में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद दोनों पहाड़ में गए। इसी बीच संतोष ने अचानक पहाड़ी से छलांग लगा दी।

युवक द्वारा छलांग लगाए जाने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। आनन-फानन में लोगों ने संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूर्व प्रेमिका भी पहाड़ी से छलांग लगाने का प्रयास कर रही थी जिसे आसपास मौजूद दर्शनार्थियों ने बचा लिया। मृतक पेशे से आयुर्वेद का वैद्य था। डोंगरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। इधर, मृतक के स्वजन को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

मृतक की प्रेमिका की दो माह पहले बालोद में शादी हुई है। शादी के बाद भी मृतक अपनी प्रेमिका के साथ संपर्क में था। शनिवार को मृतक संतोष अपने दो दोस्तों के साथ अपनी प्रेमिका को लेकर दर्शन करने डोंगरगढ़ आया था। रात अधिक होने के कारण चारों डोंगरगढ़ में ही रुक गए।

रविवार को चारों दर्शन के लिए ऊपर पहाड़ी में चढ़े। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के बाद संतोष ने पहाड़ में जाकर छलांग लगा दी। पहाड़ी से कूदने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

युवक ने अचानक पहाड़ी से छलांग क्यों लगाई? अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी प्रेमिका के शादी के बाद से तनाव में रहता था। मृतक अपने दो दोस्तों व पूर्व प्रेमिका को लेकर दर्शन के लिए आया था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ व बयान के बाद ही युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका राज खुलेगा। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले में डोंगरगढ़ के थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार का कहना है कि मृतक अपनी पूर्व प्रेमिका व दो दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ आया था। सुबह करीब 11 बजे पहाड़ से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही उसके दोस्तों व पूर्व प्रेमिका से बयान लिया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH