किन्नर बन कर महिला को लूटने की कोशिश , ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई

मध्य प्रदेश , 24-06-2023 6:45:35 PM
Anil Tamboli
किन्नर बन कर महिला को लूटने की कोशिश , ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई
शिवपुरी 24 जून 2023 - शिवपुरी में कुछ बदमाशों ने किन्नर का भेष बनाया और एक महिला के घर में घुस गए। यहां पर उसे पहले झांसा दिया। बाद में उसे सम्मोहित कर लूटने का प्रयास किया। लेकिन महिला अचानक होश में आ गई और शोर मचा दिया। इससे बदमाशों को भागना पड़ा। लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी बाद में ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया।

पोहरी थाना क्षेत्र के गांव मारौरा खालसा गांव में चार युवक, जिनमें से दो युवक किन्नर का रूप बनाए हुए थे पहुंचे। बदमाशों ने पहले गांव का एक चक्कर लगाया। इसके बाद वे गांव में एक घर में महिला को अकेलाा देख उसके घर में घुस गए। पहले उससे उसके बच्चों के बारे में पूछा और आशीर्वाद दिया। 

महिला ने भी उन्हें सौ रुपए दिए। लेकिन किन्नर बने बदमाशों ने महिला के ऊपर पानी छिड़का। जिससे वह सुधबुध खो बैठी। इसके बाद आरोपितों ने उसके गहने उतारने शुरू कर दिए। लेकिन इसी दौरान कोई गहना महिला को चुभ गया। जिससे वह होश में आ गई। उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। 

शोर सुनकर बदमाश भागने लगे। लेकिन महिला का शोर सुन ग्रामीण आ गए और उन्होंने दौड़कर आरोपितों को दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पेड़ बदमाशों को पेड़ से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को छुड़ाया और हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों के हाथ चार में से दो ही बदमाश आए हैं। पुलिस उन्हें पोहरी थाने लाई है। पुलिस एक आरोपित को लेकर अन्य की तलाश में निकल गई हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपित शाजापुर गैंग से जुड़े हैं। शाजापुर की गैंग के सदस्य ही इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH