जांजगीर चाम्पा - बर्खास्त आरक्षक ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला , दो घायल एक गंभीर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बर्खास्त आरक्षक ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला , दो घायल एक गंभीर
जांजगीर चाम्पा 24 जून 2023 -  जिले के बनाहिल गांव में दुकानदार और उसके बेटों से मारपीट करने के मामले में मुलमुला थाने के बर्खास्त आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं 3 घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नीले रंग की कार में सवार होकर मुलमुला थाने के बर्खास्त आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे के दो रिश्तेदार अपने दो बच्चों के साथ आए। उन्होंने दुकानदार रामनाथ कैवर्त्य (56 वर्ष) से आइसक्रीम की मांग की। दुकानदार ने उन्हें 3 आइसक्रीम दी, लेकिन उन्होंने और अच्छी व महंगी वाली आइसक्रीम मांगी। जिस पर दुकानदार ने कहा कि उनके पास इससे अच्छी आइसक्रीम नहीं है, जिस पर ग्राहकों ने उनके और उनके बेटे आशीष के साथ गालीगलौज और मारपीट की।

इसके बाद दोनों व्यक्ति बच्चों को लेकर अपनी कार से वापस चले गए। इसके थोड़ी ही देर बाद बर्खास्त आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे अपने 10-12 साथियों के साथ दुकान में आया और रामनाथ उनके बेटे आशीष और नीरज के साथ मारपीट करने लगा। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट से दुकानदार के दोनों बेटों आशीष कैवर्त्य और नीरज कैवर्त्य को गंभीर चोट आई है। इनमें से नीरज की हालत ज्यादा नाजुक है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। 

इधर मुलमुला थाने में बर्खास्त आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे और अन्य उसके साथियों के खिलाफ धारा 294 , 506 , 323 , 34 के तहत केस पंजीबद्ध किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि बर्खास्त आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे ने एक साल पहले अपने थाना प्रभारी के ऊपर ही बंदूक तान कर उन्हें मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH