खौफनाक प्रेम कहानी , युवती का प्यार पाने के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खौफनाक प्रेम कहानी , युवती का प्यार पाने के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट
बालाघाट 24 जून 2023 - एक ऐसी प्रेम कहानी जिसमें दो सगे भाई एक युवती से प्रेम करते हैं। इस त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवती का झुकाव छोटे की तरफ अधिक होने के कारण बड़ा भाई, छोटे भाई का दुश्मन बन गया और एक दिन अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामला रामपायली थाना के ग्राम लिंगमारा का है।

लिंगमारा के पास स्थित श्रीराम बालाजी मंदिर के पास 21 व 22 जून की दरमियानी रात रामपायली पुलिस ने मासूम पिता रामलाल उपवंशी उम्र-18 निवासी ग्राम दीनी का खून से लथपथ शव बरामद किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। 36 घंटे चली तफ्तीश और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित शिव शंकर पिता रामलाल उपवंशी उम्र-22 को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। SDOP अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी रामपायली सुनील बनौरिया द्वारा विवेचना शुरू की गई। श्री बनौरिया ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया और मौके से हत्या में प्रयुक्त हथोड़े का जब्त किया। आरोपित की पतासाजी के संबंध में मृतक के स्वजन, रिश्तेदारों, पड़ोसियों से पूछताछ की गई। 

पूछताछ के आधार पर मृतक मासूम के बड़े भाई शिव शंकर को संदिग्ध मानकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या करना कबूल किया। आरोपित ने बताया कि वह और उसका भाई मासूम नागपुर में काम करते थे। वहां एक मजदूर युवती से दोनों प्रेम करने लगे। युवती का झुकाव मृतक मासूम की तरफ ज्यादा रहता था, जिसके कारण शिव शंकर मासूम से वैमनस्यता रखता था। रास्ते से हटाने के लिए आरोपित शिवशंकर ने अपने ही छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी।
खौफनाक प्रेम कहानी , युवती का प्यार पाने के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH