झूठी निकली महिला की रिपोर्ट , ट्रेन में नही हुआ था रेप का प्रयास , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
झूठी निकली महिला की रिपोर्ट , ट्रेन में नही हुआ था रेप का प्रयास , जाने क्या है मामला
ग्वालियर 24 जून 2023 - सूरत एक्सप्रेस में बदमाशों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने और सफल न होने पर झारखंड की महिला व उसके स्वजन को ट्रेन से फेंकने की कहानी झूठी निकली।

शुक्रवार को महिला व उसके स्वजन ने GRP को बयान दिए कि वह ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। आंतरी - संदलपुर के पास ट्रैक पर मोड़ के दौरान महिला ट्रेन से गिर गई। उसे बचाने के लिए पुरुष भी पीछे से कूद गया था। 

GRP ने धारा 164 के तहत यह बयान दर्ज कर लिए हैं। ऐसे में सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि आखिर पहले क्यों दुष्कर्म के प्रयास और ट्रेन से फेंकने की कहानी बनाई गई।

झारखंड के पलामू निवासी महिला व उसके रिश्तेदार ने पहले बताया था कि ग्वालियर स्टेशन से तीन अज्ञात लोग सूरत एक्सप्रेस के डिब्बे में सवार हुए और उन्होंने महिला के फोटो लेना शुरू कर दिया। इसका विरोध महिला ने किया, तो उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसके बाद जब रिश्तेदार ने विरोध किया, तो बदमाशों ने दोनों को ट्रेन से धक्का दे दिया था, जिससे यह दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रवार को महिला ने GRP के प्रधान आरक्षक डी.डी. पांडे को धारा 164 में बयान दर्ज कराए कि लखनऊ में सीट को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने रिश्तेदार के साथ स्लीपर कोच में जाकर बैठ गई। कोच में सीट नहीं मिलने पर महिला गेट की तरफ बैठी हुई थी, जबकि रिश्तेदार अंदर की ओर था।

ट्रेन के ग्वालियर से निकलने के बाद आंतरी - संदलपुर के पास ट्रेन जैसे ही मोड़ से निकली तो गेट पर बैठी महिला गिर पड़ी। महिला को गिरता देख रिश्तेदार भी चलती ट्रेन से कूद गया। दुष्कर्म की बात पूरी तरह झूठी है।

ताज़ा समाचार

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH