देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,

देश , 18-08-2020 3:55:01 PM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,
नई दिल्ली 18 अगस्त 2020 - भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने का सिलसिला जारी है. देश में अबतक कुल 27 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 52 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,079 नए मरीज सामने आए और 876 लोगों की मौतें हो गई. जबकि अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 40,612 और 23,038 नए मामले आए हैं. भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 कोरोना मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 27 लाख 2 हजार 742 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 51,797 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या गिरकर 6 लाख 73 एक्टिव हो गई और 19 लाख 77 हजार लोग ठीक हो चुके हैं.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में गिरावट हुई है. मृत्यु दर भी गिर कर 1.91% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घट कर 24.90% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 73.17% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है और अब तक 3 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है. मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में जांच की संख्या तेजी से बढ़ रही है और भारत में पिछले कई दिन से रोजाना सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है.

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH