बदले गए 'आदिपुरुष' के विवादित डायलाॅग , अब ये बोलते दिखेंगे 'हनुमान जी'

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बदले गए 'आदिपुरुष' के विवादित डायलाॅग , अब ये बोलते दिखेंगे 'हनुमान जी'
नई दिल्ली 21 जून 2023 - ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष रिलीज के समय से ही विवादों में रही है। इस फिल्म के डायलाॅग्स को लेकर दर्शक भड़क उठे थे। लोगों ने फिल्म के डायलाॅग्स को बदलने के मांग की थी। कुछ समय पहले ही इस फिल्म के डायलाॅग लिखने वाले राइटर मनोज मुंतशिर ने विवादित डाॅयलाॅग्स को बदले जाने की घोषणा की थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि आदिपुरुष के विवादित डायलाॅग बदल दिए गए हैं। हनुमान जी, रावण समेत मेकर्स ने उन सभी डायलाॅग्स बदल दिया है, जिनसे दर्शकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा था।

मूवी में रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान पुष्पक विमान की जगह चमगादड़ पर बैठकर आते हैं। वहीं हनुमान जी का 'तेल तेरे बाप का' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना भी फिल्म में बदला जा रहा है। इन दृश्यों और इस तरह के डायलाॅग को फिल्म से हटा दिया गया है। देशभर में आदिपुरुष के डायलाॅग्स और दृश्यों को लेकर लगातार विरोध हो रहा था। वहीं अब फिल्म का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें फिल्म का डायलाॅग 'कपड़ा तेरे बाप का , तेल तेरे बाप का…तो जलेगी भी तेरे बाप की' वाली लाइन बदल दी गई है।

शेयर किए गए वीडियो के अनुसार मेघनाथ जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगाते हैं, तो हनुमान जी कहते हैं, 'कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका।' काफी कंट्रोवर्सी के बाद कुछ दिन पहले ही मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि आदिपुरुष के विवादित डायलॉग बदल दिए जाएंगे। अब सोशल मीडिया पर इस नए संवाद का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फिल्म का भारी विरोध होने के साथ ही रामानंद सागर की रामायण में भगवान का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी आदिपुरुष फिल्म पर नाराजगी जताई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH