छत्तीसगढ़ में लू का कहर , एक ही गांव के 89 लोग आए लू की चपेट में , मचा हड़कंप

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में लू का कहर , एक ही गांव के 89 लोग आए लू की चपेट में , मचा हड़कंप
बालोद 20 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिला अन्तर्गत गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खुटेरी में लू के चलते एक साथ 50 से 60 लोग अचानक बीमार पड़ गए। जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया। जिसके बाद प्रशासन और पंचायत ने मामला सम्हाला और हालत को काबू करने में लग गए। सरपंच नविता साहू ने बताया कि अचानक उनके गांव में प्रत्येक घरों में एक से दो फिर दो से तीन लोग बीमार पड़ने लगे और देखते ही देखते यह आंकड़ा बड़ने लगा।

सरपंच ने बताया कि प्रशासन को अवगत कराने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पर सक्रिय है। लगभग 50 महिला पुरुष और बच्चे सहित बुखार व सर दर्द से परेशान हैं। गुंडरदेही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। सरपंच ने भी सक्रियता दिखाते हुए पानी जांच के लिए लैब भेजा गया है।

सरपंच ने बताया कि एक परिवार से वर्तमान में दो से तीन लोग बीमार पड़े हैं। वह स्वयं पूरे टीम के साथ गांव में दौरा कर रही है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करा रही हैं। उन्होंने बताया कि अचानक मौसम परिवर्तन के कारण हो सकता है लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच के लिए कहा गया है। 

वहीं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सत्येंद्र मारकंडे ने बताया कि लू का असर लग रहा है, गांव में कैम्प लगाया गया है। ग्राम खुटेरी में 86 ग्रामीण फीवर और 3 ग्रामीण टाइफाइड से पीड़ित मिले हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थाई कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा हैं। वहीं इसकी संख्या और बढ़ने की संभावना बताई जा रही हैं।

गुंडरदेही BMO की मानें तो भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने की वजह से बीमार होने की बात कही जा रही है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो गांव में नवनिर्मित पानी के टंकी के पानी पीने से बीमार पड़ने की बात कह रहे हैं। सोमवार को 5 और आज मंगलवार को 7 ग्रामीणों को गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु लाया गया है। जहां उनका इलाज़ जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH