छत्तीसगढ़ - ड्यूटी के दौरान गिरा प्रधान आरक्षक , हॉस्पिटल में तोड़ा दम , 15 दिन बाद होने वाला था रिटायर
रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
रायगढ़ 20 जून 2023 - उर्दना पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान गिरे हवलदार की इलाज के दौरान मौत हो गई है मोहम्मद अब्दुल हफीज खान उर्दना बटालियन में CAF में हवलदार के पद पर पदस्थ था। वह ड्यूटी के दौरान गिर गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य आरक्षक व अन्य साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत देर रात हो गई।
सिटी कोतवाली ने मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। साथियों ने बताया कि रिटायरमेंट के लिए 15 दिन बचा था। वे घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे। जब वह गिरे तो हम सबने मिलकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
















