छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार पलटी खाते हुए सड़क से 7 फीट नीचे खेत में गिरी , इस वजह से हुआ हादसा

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार पलटी खाते हुए सड़क से 7 फीट नीचे खेत में गिरी , इस वजह से हुआ हादसा
बालोद 19 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। खबरों के अनुसार हाइवे 5 पर झरन ढाबा के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही कार को साइड से रगड़ते हुए सड़क से लगभग 7 फीट नीचे खेत में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। यदि दोनों की कारों की आमने-सामने टक्‍कर हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दरअसल, यह मामला थाना डौंडी क्षेत्रांतर्गत ग्राम खैरवाही और मलकुंवर के बीच मुख्य मार्ग स्टेट हाइवे क्रमांक 05 पर झरन ढाबा के सामने का है। इस हादसे में बाल-बाल बचे दूसरे के कार चालक ने बताया कि वे ग्राम संबलपुर के रहने वाले हैं। ग्राम संबलपुर से पारिवारिक कार्य के लिए राजनांदगांव जा रहे थे। उनकी कार में कुल पांच लोग सवार थे जिसमें महिलाएं भी थी।

कार चालक ने बताया, ग्राम खैरवाही के आगे झरन ढाबा के सामने दल्ली राजहरा की ओर से स्विफ्ट डिजायर का चालक तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था। उसकी गाड़ी बहुत ज्यादा लहरा रही थी और उनकी कार को साइड से बुरी तरह से रगड़ते हुए सड़क ने नीचे खेत में जाकर पलट गई।

उसने बताया कि इस दुर्घटना में उसकी कार का ड्राइवर साइड का पूरा हिसा क्षतिग्रस्त हो गया। साइड ग्लास सहित दरवाजों के कांच टूट गए और पीछे का बंपर भी उखड़ गया। गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी, लेकिन इस घटना के बाद कार में सवार महिलाएं बुरी तरह से डर गई और बदहवासी में कार से नीचे ही नहीं उतरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिजायर कार में तीन युवक सवार थे और कार का चालक नशे में लग रहा था। घटना के बाद तीनों युवक घटनास्थल से फरार हो गए। जिसके बाद संबलपुर निवासी अपनी क्षतिग्रस्त कार में सवार होकर वापस भानुप्रतापपुर की ओर निकल गए। घटना की जानकारी डौंडी थाना प्रभारी को दे दी गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH