छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना का ऐसा भय , गाँव मे बाहरी ब्यक्ति के प्रवेश पर जान से मारने का जारी किया फरमान ,,

बीजापुर , 17-08-2020 4:16:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना का ऐसा भय , गाँव मे बाहरी ब्यक्ति के प्रवेश पर जान से मारने का जारी किया फरमान ,,
बीजापुर 16 अगस्त 2020 - बीजापुर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से ग्रामीण इतने खौफजदा हैं कि एक ग्राम पंचायत ने गांव में प्रवेश करने वाले बाहरी लोगों के लिए मौत का फरमान जारी कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव की सरहद और प्रवेश मार्ग के पेड़ों पर काली स्याही से यह चेतावनी लिखी है कि गांव में कोई भी बाहरी प्रवेश करेगा तो उसे मारकर फेंक दिया जाएगा। कोरोना संकटकाल में जिले और प्रदेश में ही नहीं, संभवतः देश में पहली बार इस तरह का वाक्या सामने आया है।
जिला मुख्यालय बीजापुर से 32 किमी और गंगालूर से सात किमी दूर ग्राम पंचायत गोंगला के ग्रामीणों ने यह फरमान जारी किया है। दरअसल, एक सप्ताह पूर्व गंगालूर राहत शिविर में रहने वाली गोंगला निवासी एक गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत फैल गई है। इसके चलते सख्ती का यह रूप सामने आया है। लॉकडाउन के समय गांवों के प्रवेश मार्गों पर बांस और लकड़ियों का घेरा बनाकर बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने की खबरें तो आती रहीं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है।

ग्रामीणों को समझाया है : सरपंच

गोंगला की सरपंच संगीता एक्का ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलने के डर से ग्रामीणों ने ही यह सूचना गांव के बाहर लगाई है ताकि कोई बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश न कर सके। जान से मारने के फरमान के सवाल पर सरपंच ने कहा कि इस बात को लेकर उन्होंने ग्रामीणों को समझाया है कि ऐसा करना गैरकानूनी है। ग्रामीणों ने डराने के लिए ऐसा लिखा होगा, ताकि कोई इधर का रुख ना करे।

इनका कहना है

ग्रामीणों ने अगर यह चेतावनी लिखी है तो गंभीर बात है। हो सकता है सुरक्षा को लेकर उन्होंने अति उत्साह में ऐसा लिख दिया होगा। यह शरारती तत्वों की हरकत भी हो सकती है। मामला जांच का विषय है।

 पवन वर्मा, गंगालूर थाना प्रभारी

यह जांच का विषय है। अगर ऐसा हुआ है तो गांव में जाकर ग्रामीणों को समझाया जाएगा कि सुरक्षा जरूरी है, लेकिन इसके लिए कानून को हाथ में लेना गलत होगा।

 कमलोचन कश्यप, एसपी बीजापुर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
जांजगीर चाम्पा - मामूली विवाद पर दिनदहाड़े चली गोली, एक ब्यक्ती घायल, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - मामूली विवाद पर दिनदहाड़े चली गोली, एक ब्यक्ती घायल, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद
सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH