कोरोना काल मे भी होटल में की जा रही थी रेव पार्टी , क्राईम ब्रांच में दबिस दे कर किया ,,

देश , 16-08-2020 11:52:32 PM
Anil Tamboli
कोरोना काल मे भी होटल में की जा रही थी रेव पार्टी , क्राईम ब्रांच में दबिस दे कर किया ,,
पणजी 16 अगस्त 2020 - उत्तर गोवा जिले में अपराध शाखा ने एक रेव पार्टी में छापा मारा जहां कथित तौर पर मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में तीन विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को अंजुना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वगाटर गांव में एक विला में पार्टी चल रही थी. वहां से नौ लाख रुपए से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है.अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं रूस की हैं और एक महिला चेक गणराज्य की है. उन्होंने बताया कि इन लोगों को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि पार्टी आयोजित करने वाले एक भारतीय व्यक्ति को भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है.उन्होंने बताया कि पार्टी में मौजूद 19 अन्य लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. इनमें से ज्यादातर घरेलू पर्यटक थे जो छुट्टियां मनाने के लिए तटीय राज्य आए थे।
गोवा के पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा ने एक ट्वीट में कहा, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थ के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने अंजुना में देर रात पार्टी का भंडाफोड़ किया. तीन विदेशियों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और नौ लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया गया. सिओलिम निर्वाचन क्षेत्र से गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विनोद पल्येकर ने दावा किया कि तटीय इलाके में रेव पार्टियां धड़ल्ले से चल रही है.उन्होंने कहा इसके लिए स्थानीय पुलिस स्टेशनों को रिश्वत दी जाती है।

सोर्स - News 18

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH