जांजगीर चाम्पा - अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस हुलिए के आधार पर कर रही शिनाख्त की कोशिश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस हुलिए के आधार पर कर रही शिनाख्त की कोशिश
जांजगीर चाम्पा 14 जून 2023 - जिले के चोरिया गांव के मोड़ के पास सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृत युवक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। सभी थाना क्षेत्रों में मृत युवक की फोटो भेजी गई है। युवक की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है।

सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि चोरिया मोड़ के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोटो लेकर आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है।

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फोटो भेजकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गुमशुदगी का केस तो किसी थाने में दर्ज नहीं हुआ है, इसका पता भी लगाया जा रहा है। युवक के कपड़ों की जेब की तलाशी ली गई, जिसमें कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक इस इलाके का नहीं है, इसलिए शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक युवक की पहचान के लिए पुलिस ने यह जानकारी दी है कि उसने नीले कलर की चेक शर्ट , फॉर्मल पैंट , काले रंग की बनियान पहनी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH