छत्तीसगढ़ - स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने बताई अपने मन की बात , कहा कि सत्ता से,,,

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने बताई अपने मन की बात , कहा कि सत्ता से,,,
अंबिकापुर 13 जून 2023 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सरगुजा संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने कुछ कड़वी कुछ मीठी बातें कीं। उन्होंने न सिर्फ ढाई - ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री वाली बात को स्वीकारा बल्कि यहां तक कह गए कि सत्ता से संगठन खुश नहीं है। TS सिंहदेव ने और क्या - क्या कहा आइए अब सिलसिलेवार ढंग से बताते हैं। 

TS सिंहदेव बोले... मैं जिससे भी मिलता हूँ, वो बोलते हैं कि सरकार वापस आ रही है, लेकिन कुछ जिम्मेदार किस्म के लोगों से भी चर्चा हुई... वो सरकार की वापसी पर आश्वस्त नहीं हैं।

सिंहदेव ने अपनी कर्मभूमि सरगुजा की धरती पर हो रहे कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए साफ कर दिया कि वे कांग्रेस छोड़कर किसी और दल में नहीं जाएंगे। उनहोंने कहा कि, भाजपा के मुख्य नेतृत्व के साथ ही सभी मुख्य दलों ने मुझे प्रस्ताव दिया कि, मैं उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊं। लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाला हूं। उन्होंने कहा कि, आगे भी पार्टी में कोई अवसर मिलेगा तो जिम्मेदारी से निभाउंगा। 

इसके बाद उन्होंने ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की बात होने को भी स्वीकार किया। TSसिंहदेव बोले कि मेरे और मुख्यमंत्री के व्यवहारिक संबंध पूर्ववत ही हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि इनके बीच बिगड़ा है, उसका फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। हां लेकिन यह जरूर कहूंगा कि, सत्ता से संगठन खुश नहीं है। 

अपना भाषण खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री और टीएस बाबा ने एक दूसरे की हथेली का उपयोग कर ताली बजाते हुए आपस में अच्छी जुगलबंदी का परिचय भी मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH