पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , जीजा और साला मिल कर चला रहे थे रैकेट ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , जीजा और साला मिल कर चला रहे थे रैकेट ,,
अलीगढ़ 16 अगस्त 2020 - उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इस रैकेट को जीजा और साले मिलकर चला रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह रैकेट काफी लंबे समय से चल रहा था। पुलिस को मकान से एक दर्जन से अधिक मोबाइल और सिम कार्ड मिले हैं। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना बन्नादेवी पुलिस को सूचना मिली कि सरसौल क्षेत्र में एक मकान में कुछ युवक और दूसरे राज्यों की युवतियां हैं। यहां पर सेक्स रैकेट चल रहा है। 
स्थानीय लोगों ने कई बार आपत्ति भी जाहिर की लेकिन इस रैकेट का संचालक हमेशा अपने ऊंचे रसूख का हवाला देकर लोगों का मुंह बंद करा देता था। वहीं, सूचना पर बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर वहां मौजूद ग्राहकों और संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने वहां से एलमपुर और पश्चिमी बंगाल की एक युवती को गिरफ्तार किया है। साईं विहार सारसौल निवासी बंटू, लक्षिमपुर निवासी लाला उर्फ हरपाल, एलमपुर निवासी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बंटू और भूपेंद्र आपस में जीजा साले हैं। यही लोग रैकेट का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जीजा साले ने यह मकान किराए पर संजय नाम के किसी एक व्यक्ति से लिया है। 
 
इस मकान में अक्सर बाहर से लड़कियां आती थीं। थाना बन्नादेवी के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि सारसौल क्षेत्र में एक सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना पर वहां छापा मारा जिसके बाद दो युवतियां और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक युवती मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है जो लंबे समय से यहीं पर रह रही है। यह युवती नोएडा और कानपुर भी रही है। सब को जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH