जांजगीर चाम्पा - खुद को डॉन नंबर वन बता कर मनीष शर्मा लहरा रहा था तलवार , पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी
जांजगीर चाम्पा , 12-06-2023 11:02:35 PM
जांजगीर चाम्पा 12 जून 2023 - आज दिनांक 12 जून 2023 को मूलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुलमुला के त्रिमूर्ति चौक में मनीष शर्मा नाम का युवक हाथ में लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए खुद को डॉन नंबर वन बता कर लोगो को डरा धमका रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुलमुला पुलिस मौके पर पँहुच कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार को जप्त कर आरोपी मनीष शर्मा पिता छोटेलाल शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एस.के. शर्मा थाना प्रभारी मुलमुला , सहायक उप निरीक्षक के. आर. साहू , प्रधान आरक्षक बलदेव राजपूत , आरक्षक राजा रात्रे , अंजनी कुमार कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
















