कलयुगी मामा की करतूत , सगी भांजी की अश्लील तश्वीरे स्कूल के वाट्सएप ग्रुप पर करता रहा वायरल लेकिन एक दिन ,,

बिहार , 16-08-2020 1:21:44 AM
Anil Tamboli
कलयुगी मामा की करतूत , सगी भांजी की अश्लील तश्वीरे स्कूल के वाट्सएप ग्रुप पर करता रहा वायरल लेकिन एक दिन ,,
दरभंगा 15 अगस्त 2020 - बिहार के दरभंगा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक स्कूल के ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप में कोई अश्लील फोटो और वीडियो भेज रहा था. इसी बात से परेशान होकर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराई. जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि स्कूल की एक छात्रा का रिश्तेदार ही ग्रुप में अश्लील तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहा था।

मामला दरभंगा के एक मिशनरी स्कूल से जुड़ा है. मामला पुलिस में जाने के बाद दरभंगा के सिटी एसपी ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश दिए हैं. दरअसल, नगर थाना में आने वाले मिशनरी स्कूल में कक्षा 05 तक की पढ़ाई होती है. यह स्कूल गरीब बच्चों मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है. इन दिनों कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं.
मगर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन पढ़ाई करा रहा है. स्कूल की एक छात्रा की मां के पास स्मार्ट मोबाइल फोन नहीं था. क्योंकि वह बेहद गरीब और विधवा महिला है. लिहाजा लड़की ने अपनी मां के भाई का मोबाइल नंबर स्कूल के ऑनलाइन क्लास व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया. छात्रा के मामा का नाम मोहम्मद तबरक बताया जा रहा है. उसने व्हाट्सएप ग्रुप में नंबर एड किए जाने पर कोई आना-कानी भी नहीं किया ।
स्व्रीस्त ज्योति विद्यालय के सचिव और होली रोजरी चर्च के फादर सुशील गैब्रियल की मानें तो कुछ दिनों बाद मोहम्मद तबरक के नंबर से स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज आने लगे. ग्रुप में जुड़े सब लोग हैरान रह गए जब खुद तबरक अपनी भांजी की ही अश्लील तस्वीरें ग्रुप पर भेजने लगा. उसकी भांजी स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा है. इस हरकत से स्कूल मैनेजमेंट सकते में आ गया.
इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तबरक के नंबर को स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया और इस बात की जानकारी पीड़ित छात्रा की मां को भी दी. परिवार वालों ने तबरक पर जमकर गुस्सा निकाला और उसे सुधर जाने की ताकीद की. लेकिन इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.
शातिर तबरक ने छात्रा के नाम पर अपना एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और उसमें छात्रा के स्कूल के टीचर्स, छात्रों और अभिभावकों को भी एड कर लिया. इसके बाद फिर से वो उस ग्रुप में अपनी भांजी की अश्लील तस्वीरें भेजने लगा. जब लोग ग्रुप से लेफ्ट कर उसके नंबर को ब्लॉक कर देते, तो वह नए नंबर से अध्यापकों के नंबर पर अश्लील तस्वीरें भेज देता था.
यही नहीं तबरक ने बिना डरे खुद की तस्वीर भी ग्रुप में डाली और अपनी भांजी से मिलने के लिए कहता रहा. उसे धमकाता भी रहा. इन सब बातों से परेशान होकर आखिरकार स्कूल प्रबंधन ने मोहम्मद तबरक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है. सिटी एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH