जांजगीर चाम्पा - बैराज में बड़ा हादसा , परिजनों के साथ पिकनिक मनाने गए 6वी के छात्र की डूबने से मौत

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बैराज में बड़ा हादसा , परिजनों के साथ पिकनिक मनाने गए 6वी के छात्र की डूबने से मौत
जांजगीर चाम्पा 10 जून 2023 - कुदरी बैराज के नीचे ट्यूब में जलक्रीड़ा कर रहे तीन बच्चों में से एक बच्चा ट्यूब पलटने के कारण डूब गया। दो को उसके पिता ने बाहर निकाला, जब तक बच्चे के डूबने का पता चलता तब तक देर हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह चांपा से नहाने गये संजय नगर के देवांगन परिवार के साथ हुए इस हादसे से 5 - 10 मिनट में ही पूरा नजारा बदल गया।

पुलिस के अनुसार चांपा के संजयनगर निवासी अनिल देवांगन अपनी पत्नी , बच्चों के साथ कुदरी बैराज नहाने गया था। उसने बताया कि उसके बच्चे बहुत दिनों से कुदरी बैराज नहाने की जिद कर रहे थे। वह और उसकी पत्नी बाइक से व अन्य बच्चे साइकिल से यहां आये थे , साथ में और भी लोग थे। रबर ट्यूब में बैठकर 3 बच्चे नहा रहे थे। ट्यूब पलटा तो एक बच्चा व बच्ची को पकड़ कर उसने बाहर निकाला व किनारे छोड़ने चला गया। उसका कहना है कि तब तक उसे भी पता नही था कि उसका 11 वर्षीय पुत्र ऋतुराज भी इसी ट्यूब में बैठा था। उसके नहीं दिखने पर उसने अपनी पत्नी से इस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि उनका बेटा ऋतुराज भी ट्यूब में बैठा था।

तब उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी खोजबीन शुरू की गई। अनिल देवांगन के कर्मचारी दीपक देवांगन के पानी के अंदर तलाश कर रहा था इसी दौरान ऋतुराज पानी के भीतर मिला। उसे निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। मगर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋतुराज ने पांचवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और छठवीं में गया था। इस घटना से नगर में मातम है। कुदरी बैराज पिकनिक स्पॉट होने के कारण लोग यहां पिकनिम मनाने और नदी में नहाने जाते हैं मगर यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही है। पूर्व में यहां 2 युवक भी बह गए थे मगर उसमें से एक को बचा लिया गया। एक की मौत हो गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH