बदले गए कांग्रेस के PCC चीफ , जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बदले गए कांग्रेस के PCC चीफ , जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
नई दिल्ली 10 जून 2023 - कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 3 राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष बदल दिए हैं. जिसमें गुजरात, पुडुचेरी मुंबई शामिल हैं. शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस की गुजरात इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कांग्रेस नेता दीपक बावरिया को दिल्ली कांग्रेस और हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. वहीं कांग्रेस ने वी वैथीलिंगम को पुडुचेरी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वर्षा गायकवाड को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा सांसद हैं. वी वैथीलिंगम केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वह पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीं, वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की धारावी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात के अहम शीर्ष पदों पर विचार-विमर्श के लिए राज्य के नेताओं को बुलाया था. गुरुवार (8 जून) को गुजरात कांग्रेस के शीर्ष कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया, अमित चावड़ा, शैलेश परमार, सिद्धार्थ पटेल और दीपक बाबरिया केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे

इसके बाद शुक्रवार (9 जून) को दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और दो राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पार्टी पीसीसी/आरसीसी के निवर्तमान अध्यक्षों के योगदान की सराहना करती है. इससे पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी जगदीश ठाकोर, पुडुचेरी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी एवी सुब्रमण्यम और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भाई जगताप संभाल रहे थे।
बदले गए कांग्रेस के PCC चीफ , जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH