शादी के तीसरे दिन ही पत्नी ने प्रेमी से करा दी पति की हत्या , पांचवे दिन प्रेमी की मिली लाश , उलझी पुलिस

बिहार , 10-06-2023 2:15:44 AM
Anil Tamboli
शादी के तीसरे दिन ही पत्नी ने प्रेमी से करा दी पति की हत्या , पांचवे दिन प्रेमी की मिली लाश , उलझी पुलिस
गया 09 जून 2023 - बिहार के गया में हुई एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. लकडाही गांव के रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी. अशोक 30 मई को अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया.

इसके अगले दिन यानी 31 मई को चौठरी रस्म के बाद अचानक अशोक गायब हो गया. परिजनों उसे हर जगह ढूंढ़ा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मृतक अशोक के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि किसी दोस्त का फोन आने के बाद उनका भाई 31 मई की देर शाम बाहर गया था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. 01 जून को अशोक की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली. किसी तेज धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था. इसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. SSP आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी SP हिमांशु के नेतृत्व टेक्निकल सेल और पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की. जांच में हैरान कर देने वाली बात सामने आई।

मृतक की दुल्हन रेवती कुमारी के अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध थे. इस बात की जानकारी पति को लग गई थी. लिहाजा, शादी की रस्मों के दौरान ही उसने अपने पति की हत्या की साजिश रच ली थी. रेवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सभी राज खोलकर रख दिया।

आरोपी रेवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से पति की हत्या करवाई थी, क्योंकि पति को उसके अवैध संबंध के बारे में पता चल चुका था। SSP आशीष भारती ने बताया कि अशोक कुमार का शव 01 जून को बरामद किया गया था।

वहीं, 06 जून को रेवती के मौसेरा बहनोई (प्रेमी) उपेंद्र यादव का शव भी आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से बरामद किया गया है। शव पर किसी तरह के कोई भी जख्म के निशान नहीं थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपेंद्र यादव की हत्या किसने करवाई, पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH