जांजगीर चाम्पा - बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सुलभ शौचालय के सामने मनाई गई " तेरहवीं "

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सुलभ शौचालय के सामने मनाई गई
जांजगीर चाम्पा 09 जून 2023 - जल जीवन मिशन को कमीशन खोरी का जरिया बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ 'नागरिक मंच' ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सुलभ शौचालय के सामने तेरहवीं आयोजित कर विरोध जताया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारियों के तैल चित्र पर बेशरम फूल अर्पित कर सहानुभूति व्यक्त किया साथ ही खीर , पूड़ी अन्य पकवान का वितरण किया गया

बता दे कि नागरिक मंच द्वारा लंबे समय से जल जीवन मिशन अंतर्गत जांजगीर चाम्पा जिले में हो रही गड़बड़ियों को उजागर किया जा रहा है। मंच द्वारा सम्बंधित विषय पर समुचित कार्यवाही के अभाव में आज जिम्मेदार अधिकारियों की तेरहवीं कर विरोध व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर नागरिक मंच के संयोजक प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि जांजगीर चाम्पा जिले में जल जीवन मिशन को भ्रष्ट अधिकारियों ने 'जल कमीशन योजना' बना दिया है। हर घर जल पहुंचाने की इस महत्वाकांक्षी योजना को भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों ने जेब भरने का साधन बना लिया है। 

PHE के जिम्मेदार अधिकारियों की संलिप्तता से जिले में इस योजना से जुड़ी एजेंसिया मनमानी पर उतर आयी है, जिसका परिणाम यह है कि लोगों को बूंद भर भी पानी नसीब नहीं हो रहा।  दूसरी तरफ प्रदेश सरकार का दावा है कि प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। झूठी जानकारी, फर्जी काम के सहारे करोड़ो का बंदरबांट किया जा रहा है, जिसकी विभिन्न स्तरों पर शिकायत भी की गई है, परन्तु  सार्थक परिणाम नही निकला। 

गौरतलब है कि 'जल जीवन मिशन' के एमडी को इस विषय पर किये गए शिकायत की जांच एक तरफा की गयी। शिकायतकर्ता का पक्ष सुने बिना जांच भी पूरी कर ली गयी। हास्यास्पद यह भी कि जिनके विरुद्ध शिकायत है वही जांच अधिकारी बने थे।

कार्यक्रम में संयोजक प्रशांत सिंह ठाकुर , अनुराग तिवारी , अभिमन्यु राठौर , राहुल सेन , सुदीप उपाध्याय , सोनू यादव , जितेंद्र देवांगन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH