तेल कंपनियां का घाटा हुआ कम , अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल

नई दिल्ली , 08-06-2023 7:44:24 PM
Anil Tamboli
तेल कंपनियां का घाटा हुआ कम , अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल
नई दिल्ली 08 जून 2023 - देश में जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की गिरती कीमतों के कारण देश में जल्द ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल और डीजल के रेट कम कर सकती हैं। गौरतलब है कि ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमत बीते 17 माह में रिकॉर्ड स्तर पर कम हो गई है और इस कारण से तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई हो गई है और तेल कंपनियों की माली हालत भी पहले की स्थिति में आने के करीब है।

तेल कंपनियों के सूत्रों के अनुसार ऑयल कंपनियों तिमाही में सकारात्मक परिणामों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने पर विचार कर सकती है क्योंकि इन कंपनियों को अब ईंधनों में अंडर रिकवरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बीते दिनों खबर आई थी कि सऊदी अरब एशिया को बेचे जाने वाले अपने तेल की कीमतों में कटौती कर सकता है। यह खबर 3 - 4 जून के बीच तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक प्लस की बैठक से ठीक आई थी। पहले यह माना जा रहा था कि ओपेक प्लस के देश फिर से तेल उत्पादन में कटौती पर सहमत होंगे। लेकिन रूस एशियाई तेल बाजार में काफी कम कीमत पर तेल बेच रहा है ऐसे में सऊदी अरब की बादशाहत को चुनौती मिल रही है। ऐसी स्थिति में सऊदी अरब को भी एशियाई देशों में तेल की कीमतों में कटौती के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक पोल के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको जुलाई माह में क्रूड की कीमत में करीब 1 डॉलर प्रति बैरल की कटौती कर सकती है। यदि ऐसा होता है कि जुलाई माह में अरब लाइट क्रूड की कीमत ओमान और दुबई की तेल कीमतों के औसत से 1.55 डॉलर प्रति बैरल कम हो जाएगी, जो बीते 17 माह में कच्चे तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर कम होगी।

सऊदी अरब कभी एशियाई तेल बाजार का बादशाह था लेकिन रूस के कारण उसे तेल बाजार में काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। रूस - यूक्रेन युद्ध के कारण आर्थिक प्रतिबंध झेल रहा रूस काफी रियायती दर पर भारत और चीन को भारी मात्रा में तेल बेच रहा है जिससे सऊदी अरब को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH