एक और रेल हादसा , मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा , रेल यातायात हुआ प्रभावित

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक और रेल हादसा , मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा , रेल यातायात हुआ प्रभावित
बैतूल 07 जून 2023 - नई दिल्ली से चेन्नई रेल मार्ग पर बुधवार को बैतूल जिले के चिचोंडा रेलवे स्टेशन के समीप अप ट्रैक पर एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे रेल यातायात पर भी आंशिक असर पड़ा है। अप और डाउन ट्रैक की ट्रेनों को इटारसी और नागपुर के आस पास रोकना पड़ा। तीसरी लाइन से ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। इस वजह से ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालगाड़ी नागपुर से इटारसी की ओर ट्रेन की पटरियां लेकर जा रही थी। इसी दौरान करीब 11 बजे चिचोंडा के पास मालगाड़ी का एक डिब्‍बा पटरी से उतर गया। सूचना मिलने के बाद आमला और नागपुर से इंजीनियरों का दल मौके पर पहुंचा और सुधार कार्य शुरू किया गया। तीसरी लाइन से दोनों ओर की ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। मध्य रेलवे के PRO अमोल गंहूकर ने बताया कि सुधार कार्य किया जा रहा है।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

मालगाड़ी का डिब्‍बा पटरी से उतर जाने के कारण नागपुर से इटारसी की ओर जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस दो घंटे छह मिनट की देरी से चल रही है। यह ट्रेन 11.29 बजे मुलताई आती है जो डेढ़ बजे पहुंची। जीटी एक्सप्रेस एक घंटे 26 मिनट की देरी से चल रही है। इटारसी से नागपुर की ओर जाने वाली अर्नाकुलम दो घंटे 44 मिनट की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को इटारसी में रोका गया। संघमित्रा एक्सप्रेस एक घंटे 39 मिनट की देरी से चल रही है। दक्षिण एक्सप्रेस 44 मिनट की देरी से चल रही है।

बता दे कि मुलताई से नागपुर के मध्य तीसरी लाइन का कार्य भी चल रहा है। 21 मई को भी चिचोंडा के पास अप ट्रैक पर ही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH