अम्बिकापुर के छात्र की बिलासपुर में हत्या , प्रेमिका से मिलने गया था छात्र , कार से लाश को फेंक कर भागे थे आरोपी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अम्बिकापुर के छात्र की बिलासपुर में हत्या , प्रेमिका से मिलने गया था छात्र , कार से लाश को फेंक कर भागे थे आरोपी
बिलासपुर 07 जून 2023 - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में खौफनाक मंजर देखने को मिला। दरअसल, बिलासपुर - रायपुर हाईवे पर चलती कार से कुछ लोगों ने एक युवक की लाश को फेंक दिया और मौके पर से फरार हो गए। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस शव की शिनाख्त करने और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र यश साहू अंबिकापुर का रहने वाला है। वह बिलासपुर में मंगला के चंद्र विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर IAS की तैयारी कर रहा था। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उसने अपने पिता से बात की थी पिता ने बताया कि, उस समय वह डरा - सहमा सा लग रहा था। इसके बाद उसने सोने जाने की बात कही और कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।

आरोपी यश के दोस्तों को कर रहे थे गुमराह

इसके बाद शाम 5 बजे कुछ लोगों ने यश साहू के मोबाइल से उसके दोस्त हार्दिक बंसल को कि वह यहां आकर अपने दोस्त को ले जाए। जब हार्दिक अपने दोस्तों के साथ उनके बताए जगह पर पहुंचा तो उन्हें वहां कोई भी नहीं मिला। वे लोग काफी समय तक उन्हें गुमराह करते रहे। फिर उसका मोबाइल फेंक कर भाग गए।

पुलिस को दोपहर तक मिल गई थी लाश

मंगलवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे तक पुलिस को इसकी सूचना मिल चुकी थी कि, कुछ लोगों ने चलती कार से गुंबर पेट्रोल पंप के पास युवक का शव फेंका और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की मगर लाश की शिनाख्त नहीं कर पाई थी जब पुलिस ने सोशल मीडिया में मृतक की तस्वीर वायरल की तब उसके दोस्तों ने उसे पहचान लिया।

गलफ्रेंड से मिलने गया था युवक

जानकारी के मुताबिक यश अपनी गलफ्रेंड से मिलने गया था और हो सकता है कि, लड़की के रिश्तेदारों ने उसे देख लिया होगा इसके बाद उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस को शक है कि, युवक की हत्या लव अफेयर के चलते की होगी।

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

पुलिस को अपहरण के बाद हत्या की आशंका है। युवक की लाश मिलने पर देखा गया कि, उसकी नाक से खून बह रहा है, सिर के पीछे चोट के निशान हैं, शरीर पर भी जगह - जगह चोट के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि, पहले युवक का अपहरण किया गया होगा इसके बाद मारपीट कर हत्या कर दी होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
अम्बिकापुर के छात्र की बिलासपुर में हत्या , प्रेमिका से मिलने गया था छात्र , कार से लाश को फेंक कर भागे थे आरोपी

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH