सेक्स चैंपियनशिप को लेकर बड़ा खुलासा , आखिर इस चैंपियनशिप की क्या है सच्चाई पढ़े इस खबर में

नई दिल्ली , 07-06-2023 6:05:58 AM
Anil Tamboli
सेक्स चैंपियनशिप को लेकर बड़ा खुलासा , आखिर इस चैंपियनशिप की क्या है सच्चाई पढ़े इस खबर में
नई दिल्ली 07 जून 2023 - सेक्स शब्द मुंह से निकलते ही आंखें नजरें चुराने लगती हैं। इस विषय पर हर कोई बात तो करना चाहता है लेकिन चोरी चोरी चुपके चुपके। और ये सिर्फ हिन्दुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया का यही और ऐसा ही हाल है। अब दुनिया के कई मुल्कों में इस शब्द को लेकर सामाजिक बंधनों का हवाला दिया जाता है। ऐसे में लोगों ने जैसे ही सेक्स चैंपियनशिप के बारे में सुना तो हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन ये सोचकर लोगों ने इस बात को मान लिया कि यूरोप में खाए पिए अघाये लोग रहते हैं तो वो ऐसा कर भी सकते हैं। इसी मान्यता के बाद लोगों ने अपने दिमाग की खिड़की ही बंद कर ली। और ज्यादातर ये जानने तक की कोशिश नहीं की क्या वाकई में ऐसा सच मुच होने वाला है?

इन दिनों गूगल पर यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप के ऑफिशियल पेज की तलाश करने वालों की होड़ सी लगी हुई है। मगर हर कोई मायूस है। इस समय सोशल मीडिया पर इस चैंपियनशिप को लेकर छपने वाली हरेक लाइन पर सैकड़ों लाइक और कमेंट झोंकने की होड़ सी लग गई गई है। इसके अलावा जिस रोज पहली बार इस तरह की खबर छपी कि स्वीडन दुनिया का पहला देश बनने वाला है जहां सेक्स को लेकर कोई चैंपियनशिप आयोजित की जा रही, तभी से इस चैंपियनशिप के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानने के लिए इंटरनेट गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाला विषय भी बन चुका है। 

लेकिन इस चैंपियनशिप का सबसे बड़ा सच ये है कि ऐसी कोई प्रतियोगिता या चैंपियनशिप स्वीडन क्या यूरोप के किसी भी देश में नहीं होने वाली। कोई सेक्स प्रतियोगिता नहीं होने वाली है। और न ही ऐसी किसी प्रतियोगिता की दुनिया में कोई तैयारी चल रही है। जिस यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप की बात सोशल मीडिया के रास्ते से वायरल हो गई, वो खबर सरासर झूठी है।

जब पहली बार ये खबर सुर्खियों में आई कि यूरोपीय देश स्वीडन में सेक्स चैंपियनशिप होने वाली है तो उसके साथ ही साथ ये भी छपा था कि स्वीडन की एक संस्था स्वीडिश स्पोर्ट्स कन्फेडरेशन ने सेक्स को एक खेल के रूप में मान्यता दी है। और इसके साथ ही सेक्स चैंपियनशिप कब कब क्या क्या और कैसे कैसे होगा, इसके बारे में बहुत सी बातें बड़े ही मनगढ़ंत तरीके से छापी जा रही थी और उन्हें दुनिया भर में सबसे ज़्यादा देखा और पढ़ा जाने लगा था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH