CBI करेगी बालासोर रेल हादसे की जाँच , मंगलवार से होगी CBI की जाँच शुरू

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
CBI करेगी बालासोर रेल हादसे की जाँच , मंगलवार से होगी CBI की जाँच शुरू
नई दिल्ली  06 जून 2023 - ओडिशा में हुए भयावह रेलवे हादसे की CBI जांच मंगलवार से शुरू होने जा रही है। इस जांच के बाद कई खुलासे होने की संभावना है। घटना के बाद कई सवाल उठे हैं और हादसे के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। अब जांच शुरू होने के बाद यह उम्‍मीद है कि सही निष्‍कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। दूसरी तरफ इस भीषण ट्रेन दुर्घटना में GRP ने आपराधिक लापरवाही के उल्लेख के साथ FIR दर्ज की है। बहानगा में कोरोमंडल एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने के बाद 275 लोगों की मृत्यु हुई और 1,175 घायल हैं। तीन दशक की भीषणतम ट्रेन दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही यशवंतपुर एक्सप्रेस एसएमवी - बेंगलुरु - हावड़ा के आखिरी डिब्बों से टकराए थे।

IPC और रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज FIR में किसी को नामजद नहीं किया गया है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ( CRS ) ने सोमवार को दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। CBI मंगलवार से मामले की जांच आरंभ करेगी। जानकारी के अनुसार यह जांच CBI के दिल्ली स्थित मुख्यालय की स्पेशल क्राइम यूनिट द्वारा किए जाने की संभावना है। दुर्घटना की जांच CBI से कराने पर विपक्ष की आपत्ति पर सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि शुरुआती जांच में "जानबूझकर" सिस्टम से छेड़छाड़ के स्पष्ट संकेत मिले हैं। इस कारण केंद्रीय एजेंसी से गहन जांच कराने की आवश्यकता महसूस की गई है।

सरकार से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक हुई जांच में कई ऐसे अहम तथ्य सामने आए हैं जो किसी पेशेवर एजेंसी से जांच की आवश्यकता को बल देते हैं। जब तक इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिग सिस्टम से जानबूझकर छेड़छाड़ नहीं होगी, तब तक मेन लाइन के लिए तय ट्रेन का रूट लूप लाइन में बदला जाना संभव नहीं है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH