छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , लिव इन मे रह रही प्रेमिका की चाकू से गोद कर हत्या , बिस्तर पर निर्वस्त्र मिली लाश

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , लिव इन मे रह रही प्रेमिका की चाकू से गोद कर हत्या , बिस्तर पर निर्वस्त्र मिली लाश
बालोद 05 जून 2023 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शादीशुदा प्रेमी ने अपने लिव इन पार्टनर को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मृतका का नाम 40 वर्षीय सीमा धनगुल बताया जा रहा है वह पांडे पारा इलाके में रहती थी मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका महिला सीमा धनगुल के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह कृषि उपज मंडी में प्यून के पद पर कार्यरत थी। उसका एक बेटा भी है, जो संबलपुर में रहता है। कुछ साल पहले सीमा का कवर्धा के रहने वाले 53 वर्षीय गंगाधर टंडन से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। गंगाधर मंडी में निरीक्षक के रूप में काम करता था। इसके बाद से दोनों लिव इन में रह रहे थे, जबकि गंगाधर पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं, लेकिन बालोद में पोस्टिंग होने के कारण वो यहीं रह रहा था।

इस बीच 2 साल पहले उसकी पोस्टिंग कवर्धा कर दी गई थी। इसके बावजूद गंगाधर पिछले एक साल से काम पर नहीं जा रहा था और दोनों साथ में रहते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच रविवार देर रात को दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने महिला पर चाकू से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

मकान मालिक ने लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को खून से लथपथ निर्वस्त्र हालत महिला की लाश मिली है। महिला की लाश के पास में खाना पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। मगर महिला निर्वस्त्र क्यों पड़ी थी और असल में दोनों के बीच में क्या हुआ था, यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH