देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,

देश , 14-08-2020 4:25:42 PM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,
नई दिल्ली 14 अगस्त - देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते दिन 1007 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इसी के साथ देश में अबतक 48 हजार 40 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत के मामले में भारत अब अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है. अमेरिका में अबत एक लाख 70 हजार 415 और ब्राजील में एक लाख पांच हजार 564 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश में कोरोना के 6 लाख 61 हजार 595 एक्टिव केस

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अबतक 24 लाख 61 हजार 191 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 17 लाख 51 हजार 555 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 48 हजार 40 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब 6 लाख 61 हजार 595 एक्टिव केस हैं. बीते दिन 66 हजार 553 नए मामले सामने आए हैं.

रिकॉर्ड 8.3 लाख लोगों की जांच की गई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए आठ लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिससे जांच की कुल संख्या दो करोड़ 68 लाख 45 हजार 688 पहुंच गई है. प्रति दस लाख पर जांच की संख्या बढ़कर 19,453 हो गई है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘जांच, पता लगाने और इलाज’ की रणनीति के अनुसरण में भारत प्रतिदिन 10 लाख जांच की क्षमता तक पहुंचने के लिए तैयार है.’’

मंत्रालय ने कहा कि जांच प्रयोगशालाओं के निरंतर विस्तार से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है. जनवरी में केवल एक प्रयोगशाला थी जो अब बढ़कर 1,433 हो गयी है. इनमें सरकारी क्षेत्र में 947 और निजी क्षेत्र में 486 प्रयोगशालाएं हैं.

स्वस्थ होने की दर बढ़कर 70.77 प्रतिशत हुई

वहीं, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 70.77 प्रतिशत हो गयी है. इस बीच बीमारी की मृत्यु दर में कमी आयी है और यह घटकर 1.96 प्रतिशत रह गयी. मंत्रालय ने कहा कि रिेकार्ड संख्या में मरीजों के ठीक होने से संक्रमित लोगों की मौजूदा संख्या में गिरावट आयी है. अभी कुल मामलों के 27.27 प्रतिशत लोग ही संक्रमित हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH