छत्तीसगढ़ - जहरीले साँप ने उजाड़ा परिवार , माँ और बेटे की मौत , पिता की हालत गंभीर

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जहरीले साँप ने उजाड़ा परिवार , माँ और बेटे की मौत , पिता की हालत गंभीर
अंबिकापुर 03 जून 2023 - सरगुजा जिले के कतकालो गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को सांप ने काट लिया। इससे मां-बेटे की मौत हो गई है, वहीं महिला के पति की हालत गंभीर है। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कतकालो में गुरुवार की रात किसी के घर में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए 48 वर्षीय विजय मांझी अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुमित्रा और 25 वर्षीय बेटे शहद राम के साथ गया हुआ था। शादी में तीनों ने खाना खाया और वापस घर लौट आए। तीनों थक कर जमीन पर ही सो गए थे। इसी बीच देर रात घर में घुसे जहरीले सांप ने तीनों को काट लिया। तीनों को भनक तक नहीं लगी।

शुक्रवार सुबह महिला सुमित्रा मांझी अपने घर में मृत पाई गई। वहीं पिता विजय और बेटे शहद की हालत बहुत गंभीर थी। उनके गले में भी बहुत दर्द हो रहा था। ग्रामीणों ने पिता और बेटे को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेटे ने भी थोड़ी देर के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि, किसी को भी नहीं पता था कि, उन्हें सांप ने डसा है, डॉक्टरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि महिला और बेटे की मौत सांप के काटने से हुई है। वहीं पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी बताया कि व्यक्ति को किसी जहरीले सांप ने काटा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH