जांजगीर चाम्पा - चलती ट्रेन से गिरा युवक , गंभीर हालत में सिम्स रिफर , युवक की नही हो पाई है पहचान
जांजगीर चाम्पा , 03-06-2023 7:26:15 PM
जांजगीर चाम्पा 03 जून 2023 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा चलती ट्रेन से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है हादसा लटिया रेलवे फाटक के पास की बताई जा रही है।
युवक किस ट्रेन से गिरा और वो कहाँ का रहने वाला है इसकी जानकारी नही मिल पाई है पुलिस ने बताया कि उन्हें लटिया केबिन के पास एक युवक के गिरने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पँहुच कर घायल युवक को अकलतरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से बिलासपुर रेफर किया गया है।
















