जांजगीर चाम्पा - मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नाली में बहा दिया 19 हजार लीटर पानी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा -  मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नाली में बहा दिया 19 हजार लीटर पानी
जांजगीर चाम्पा 02 जून 2023 - छत्तीसगढ़ में पानी की बर्बादी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जैसे जैसे भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे ही अधिकारी पानी की बर्बादी करने में जुटे हैं. पहले मोबाइल ढूंढ़ने फूड अफसर ने डेम से पानी बहाया तो कहीं मछली पकड़ने के लिए पानी बहाया. राजनांदगांव में तस्करों ने भी नदी से रेत निकालने लाखों लीटर पानी बहा दिया. अब जांजगीर चांपा में नगर पालिका ने स्विमिंग पुल के पानी की सफाई के नाम पर 19 हजार लीटर पानी को पंप लगाकर बहा दिया।

नगर पालिका द्वारा 7 साल से बनाए जा रहे स्विमिंग पुल की सुध लेने अधिकारियों को इस भीषण गर्मी में याद आ रहा हैं. यह मामला अधिकारियों की मनमानी को बता रहा है.जांजगीर चाम्पा जिले में नगर पालिका द्वारा 2016 से स्विमिंग पुल का निर्माण कराया जा रहा है. 01 करोड़ 82 लाख की लागत से बन रहे इस स्विमिंग पुल को बनाने के लिए 2018 का समय तय किया गया, लेकिन ठेकेदार के सांठगाठ और गलत नक्शा के कारण 2020 तक एक्सटेंशन दिया गया और फिर तकनीकी खामियों का बहाना बनाकर स्विमिंग पुल का निर्माण 2023 तक पूरा नहीं किया जा सका है।

इस मामले में CMO चंदन शर्मा ने कहा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के बाद स्विमिंग पुल का काम शुरु करने के लिए आनन फानन में स्विमिंग पुल में रखे खराब पानी को बाहर फेंककर क्लोरिन से सफाई किया जा रहा है.

नगर पालिका द्वारा 7 साल से स्विमिंग पुल बनाया जा रहा है. स्विमिंग पुल के निर्माण में करोडों रुपए बहाने के बाद अब नगर पालिका द्वारा इस भीषण गर्मी में पानी बहाने के मामले में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष ने आड़े हाथ लिया. उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार पर स्विमिंग निर्माण में बंदरबाट करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष आशुतोष गोश्वामी ने कहा, जांजगीर नैला नगर पालिका के अधिकांश वार्ड इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहा है और सडक किनारे लगे पेड़ पौधे पानी की कमी के कारण सुख गए हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा स्विमिंग पुल के लाखों लीटर पानी बहाना अधिकारियों की लापरवाही को ही प्रदर्शित कर रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH