छत्तीसगढ़ - रेत माफियाओं ने रात के अंधेरे में खोला डेम का गेट , जल संसाधन विभाग में मचा हड़कंप

राजनाँदगाँव , 02-06-2023 1:07:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेत माफियाओं ने रात के अंधेरे में खोला डेम का गेट , जल संसाधन विभाग में मचा हड़कंप
राजनांदगांव 01 जून 2023 -  कांकेर जिले में जिस तरह एक फूड इंस्पेक्टर ने अपने मोबाइल फोन के लिए बांध से हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बहा दिया। ठीक उसी तरह का मामला राजनांदगांव शहर में भी सामने आया है, जहां एक रेत ठेकेदार ने शिवनाथ नदी से रेत निकालने के लिए रात के अंधेरे में मोहारा एनीकट का गेट खोलकर हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बहा दिया है। 

इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि मोहारा एनीकट में शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए पानी का स्टाक किया गया था। पर रेत माफिया ने नदी से रेत निकालने के लिए एनीकट की पांच गेट को रात के अंधेरे में खुलवा दिया।

मोहारा फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल जलसंसाधन विभाग से संपर्क किया। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने मोहारा पहुंचकर चार गेट को बंद कराया। तकनीकी खराबी के कारण एक गेट को बंद करने के लिए कर्मचारियों को तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। तब तक हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। जल संसाधन विभाग ने मामले की शिकायत बंसतपुर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में CSP अमित पटेल ने कहा कि संबंधित थाने में शिकायत हुई होगी। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। अगर इस तरह की मनमानी की गई होगी, तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

मोहारा एनीकट के गेट खुलने की जानकारी मिलते ही जलसंसाधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एनीकट का गेट खुला देख पहले तो कर्मचारियों ने पांच में से चार गेट को बंद किया। एक गेट तकनीकी कारण से बंद ही नहीं हो रहा था। इसके लिए कर्मचारियों को करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। तब तक हजारों लीटर पानी गेट से व्यर्थ ही बह गया। विभागीय कर्मचारियों ने अज्ञात लोगों के द्वारा गेट खोलने की बात कही है। जिसकी शिकायत जलसंसाधन विभाग ने थाना में की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH