छत्तीसगढ़ का रायगढ़ कांड , युवती की मौत से पहले का VIDEO वायरल , मरने से पहले लगाए यह आरोप

रायगढ़ , 02-06-2023 12:54:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का रायगढ़ कांड , युवती की मौत से पहले का VIDEO वायरल , मरने से पहले लगाए यह आरोप
रायगढ़ 01 जून 2023 - साल भर से लिव इन में रह रही युवती को गर्भपात के लिए दवा खिलाने और उसकी मौत के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले से जुड़ा एक पीडियो इंटनरेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो को युवती के बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकाल साइंस सिम्स में इलाज के दौरान का बताया जा रहा है।

04 मिनट 40 सेकंड के इस वीडिया में युवती ने आरोपित दानिश खान उर्फ समीर हसन पिता जमाल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया है कि दानिश ने उसे साल भर से अपने साथ में रखा, लेकिन शादी नहीं किया। उसी की वजह से वह हास्पिटल में है।

वीडियो में दिखाए शरीर पर चोट के निशान

युवती ने कहा कि दानिश ने कभी उसके बारे में नहीं सोचा। अपने शरीर में चोट के निशान दिखाते हुए युवती ने बताया है कि दानिश उसे किस तरह प्रताड़‍ित कर रहा था। दानिश पर हर वक्त, हर जगह उसे प्रताड़‍ित करने का आरोप लगाते हुए उसने कहा है कि मुझे न्याय चाहिए। दानिश उसे किसी भी हाल में अब परेशान न करे।

इलाज के दौरान हुई मौत

गौरतलब है कि थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में आठ मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हो गई। युवती को गर्भपात के ल‍िए दवाई खिला दी गई थी।

इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद बिलासपुर पुलिस ने मर्ग डायरी जांच के लिये थाना चक्रधरनगर को भेजा। जांच में मृतका के परिजनों से कथन लिए गए। इसमें परिजनोंं ने बताया कि युवती को अविवाहित बताकर उसके लिव इन में रहने वाले दानिश खान उर्फ समीर हसन पिता जमाल खान 27 निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ थाना कोतवाली ने युवती को गर्भपात के लिए असुरक्षित तरीके से दवाई खिला दी थी। इससे युवती की तबीयत बिगड़ी और इलाज दौरान उसकी मौत हुई है।

मर्ग जांच में आरोपित दानिश खान उर्फ समीर हसन पर थाना चक्रधरनगर में 29 मई को गैर इरादतन हत्या की धारा 304 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपित को जिला जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा के प्रदेश महामंत्री OP चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार से हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में SIT गठित करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने की भी मांग की है। 

OP चौधरी ने कहा है कि केरला स्टोरी के बाद यह छत्तीसगढ़ की रायगढ़ स्टोरी है और यह लव जिहाद का मामला है और पुलिस इस पूरे मामले को बेहद हल्के ढंग से ले रही है। आरोपित पर केवल गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है जबकि इस मामले में हत्या की धारा 302 सहित 311 312 और 313 SC/ST एक्ट का प्रकरण दर्ज होना चाहिए।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH