छत्तीसगढ़ - लिव इन रिलेशनशिप में प्रेग्नेंट हुई युवती , प्रेमी ने दी गर्भपात की दवा , हुई मौत

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - लिव इन रिलेशनशिप में प्रेग्नेंट हुई युवती , प्रेमी ने दी गर्भपात की दवा , हुई मौत
रायगढ़ 30 मई 2023 - थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में 08 मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हुई थी थाना सरकण्डा बिलासपुर से मर्ग डायरी अग्रिम जांच के लिये थाना चक्रधरनगर को प्राप्त हुआ था , जांच में मृतिका के परिजनों से कथन लेकर जांच किया गया जिसमें परिजनो ने बताया कि युवती को अविवाहित बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में रहने वाले दानिश खान उर्फ समीर हसन पिता जमाल खान उम्र 27 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ के द्वारा युवती को गर्भपात के लिए असुरक्षित तरीके से दवाई खिलाने से युवती की तबीयत बिगड़ी और ईलाज दौरान उसकी असमय मौत हुई है।

मर्ग जांच में आरोपी दानिश खान उर्फ समीर हसन द्वारा जानबूझकर गर्भपात के लिए अज्ञात दवा खिलाने से ईलाज दौरान युवती की मृत्यु होना पाए जाने से थाना चक्रधरनगर में 29 मई को आरोपी पर गैर इरादतन हत्या (धारा 304 आईपीसी) का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

मामला संवेदनशील होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर CSP रायगढ़ अभिनव उपाध्याय द्वारा मामले की डायरी अपने हस्ते लिया गया। CSP रायगढ़ के नेतृत्व में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर , उपनिरीक्षक जीपी बंजारे एवं हमराह स्टाफ द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। 

जांच में मृतिका एवं आरोपी के कॉल रिकॉर्ड व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य की जब्त कर आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए आज रिमांड पर भेजा गया जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH