देर रात कोरोना के और नए मरीजो की हुई पहचान , जिले वार संख्या जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ,
छत्तीसगढ़ , 13-08-2020 5:48:09 AM
रायपुर 13 अगस्त 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज शाम तक प्रदेश में 438 नये कोरोना मरीज मिले थे, लेकिन देर रात 54 और नए मरीज मिले, जिसके बाद यह आंकड़ा 492 पहुंच गया। वहीं 5 लोगों की आज कोरोना की वजह से मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। वहीं 269 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है।
प्रदेश में आज मिले नए मरीजों में रायपुर में 182, राजनांदगांव में 55, रायगढ़ में 42, दुर्ग में 31, बस्तर में 26, बेमेतरा में 20, सुकमा में 19, बिलासपुर में 17, नारायणपुर में 14, जशपुर में 13, कोरबा में 11, बलौदाबाजार में 10, सूरजपुर में 10, जांजगीर में 9, महासमुंद में 7, बालोद में 5, कांकेर में 5 और गरियाबंद से 1 मरीज शामिल हैं।
आज 5 संक्रमितों की हुई मौत
उरला न्यू प्रगति नगर, रायपुर निवासी 51 वर्षीय पुरुष जो 10 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था, अन्य बीमारी के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भिलाई 3, जिला दुर्ग निवासी 50 वर्षीय पुरुष जिसे एम्स, रायपुर में 07 अगस्त को भर्ती किया गया था। इनका कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था। इलाज के दौरान मौत हो गई।














