छत्तीसगढ़ में जारी है कोरोना का विस्फोट , आज कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड ,,
छत्तीसगढ़ , 13-08-2020 3:14:47 AM
रायपुर 12 अगस्त 2020 - लॉकडाउन खुलते ही प्रदेश में कोरोना के भयावह आंकड़े सामने आने लगे हैं। आज रात 09 बजे जारी मेडिकल
बुलेटिन के मुताबिक राजधानी रायपुर आज भी कोरोना मरीजों के आंकड़ों में टॉप पर रहा। रायपुर में आज 154 नये मरीज मिले हैं वहीं रादजनांदगांव में 55 , रायगढ़ में 41 , दुर्ग में 29 बस्तर में 26 , सुकमा में 19 , बिलासपुर में 17 , नारायणपुर में 14 , जशपुर में 13 , कोरबा में 11 , बलौदाबाजार में 10 , सूरजपुर में 10 , जाजगीर चाम्पा में 09 , महासमुंग में 06 , बालोद में 05, कांकेर में 05 , धमतरी से 03 , बेमेतरा से 03 , बीजपुर से 02 , गरियाबंद से 01 , मुंगेली 01 , सरगुजा 01 , अन्य राज्य से 03 ,
अब तक प्रदेश में 438 नये कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 13498 पहुंच गया है। वहीं 5 लोगों की आज कोरोना की वजह से मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। वहीं 269 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश अब अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कतर 3881 पहुंच गयी है।














