छत्तीसगढ़ - किसान ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा बेटे की शादी का न्‍योता , बदले में PM नरेंद्र मोदी ने भेजा ,,,

बेमेतरा , 29-05-2023 4:40:15 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - किसान ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा बेटे की शादी का न्‍योता , बदले में PM नरेंद्र मोदी ने भेजा ,,,
बेमेतरा 28 मई 2023 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बेमेतरा के नवागढ़ निवासी कृषक सुरेश दत्त दुबे ने शादी का न्यौता भेजा था। निमंत्रण के बदले में प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े के नाम शुभकामना संदेश भेज दिया। जिसे पाकर परिवार के लोग गदगद हैं। वहीं परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें रविवार सुबह स्पीड पोस्ट से प्रधानमंत्री का पत्र मिला। 

जिसमें PM नरेंद्र मोदी ने नवविवाहित जोड़े आशुतोष और अंकिता को विवाह की बहुत-बहुत बधाई। दूल्‍हा-दुल्‍हन के दीर्घ , समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अब इस शादी की क्षेत्र की खूब चर्चा हो रही है।

परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी अपेक्षा थी कि प्रधानमंत्री विवाह में शामिल हों पर उनका संदेश पाकर ही बहुत खुशी हुई। गौरतलब है कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ के रहने वाले कृषक सुरेश दत्त दुबे के बेटे आशुतोष का विवाह, सतना जिले के खरमसेड़ा ग्राम के रहने वाले वाले कृषक राजेश द्विवेदी की बेटी अंकिता से 12 मई को बेमेतरा में संपन्न हुआ। दुबे परिवार की ओर से विवाह में शामिल होने के लिए सगे संबंधियों समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेजा गया था।

वर के बड़े भाई अखिलेश दत्त दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री का शुभकामना संदेश आने पर परिवार की वैवाहिक खुशी दोगुनी बढ़ गई। इसके लिए परिवार ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिस तरीके से देश के लिए काम करते हुए देखा है, वह अनुकरणीय है।

कोरोना काल में पूरे देश को जोड़कर उन्होंने एक उदाहरण पेश किया है। नवविवाहिता अंकिता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का मेरे विवाह के लिए शुभकामना संदेश आना मेरे विवाह का एक अनमोल उपहार है। पीएम मोदी इसी तरह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं मेरी यही कामना है।
छत्तीसगढ़ - किसान ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा बेटे की शादी का न्‍योता , बदले में PM नरेंद्र मोदी ने भेजा ,,,

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH