रिटायर्ड कर्मचारी के पास आया वीडियो कॉल , कॉल रिसीव करते ही युवती उतारने लगी कपड़े , फिर शुरू हुआ यह खेल

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रिटायर्ड कर्मचारी के पास आया वीडियो कॉल , कॉल रिसीव करते ही युवती उतारने लगी कपड़े , फिर शुरू हुआ यह खेल
नई दिल्ली 28 मई 2023 - आपके पास अनजान नंबर से वीडियो कॉल आता है तो उसे कतई न उठाए, क्योंकि वीडियो कॉल पर बात कर आप हो सकते हैं जालसाजों का शिकार। द्वारका इलाके में एक लड़की ने एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल किया और अश्लील हरकत करने के बाद वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगी। उसकी बातों को अनसुना करने पर बुजुर्ग के पास पुलिसकर्मियों का फोन आने लगा। बुजुर्ग को लड़की का सुसाइड नोट भेजा गया, जिससे बुजुर्ग सहम गए और वीडियो को वायरल होने से बचाने के लिए पौने दो लाख रुपये गंवा बैठे। पीड़ित की शिकायत पर द्वारका साइबर सेल ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

सरकारी नौकरी से सेवानिवृत 67 वर्षीय पीड़ित अपने परिवार के साथ नजफगढ़ इलाके में रहते हैं। साइबर सेल को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पास एक लड़की का वीडियो कॉल आया कॉल उठाने के बाद पीड़ित ने महिला को कहा कि उन्होंने उन्हें पहचाना नहीं और तुरंत कॉल को काट दिया। उसी रात फिर से उनके पास वीडियो कॉल आया, जिसको उठाते ही पीड़ित ने कहा कि वह उसे नहीं जानते। यह सुनकर लड़की ने कहा कि वह कॉल को काटें नहीं बल्कि वह जो कुछ दिखा रही है उसे देख लें।

लड़की ने उन्हें कुछ अश्लील फोटो दिखाए, फिर उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा। उसके बाद उसने फोन को काट दिया। कुछ देर बाद उसी नंबर से बुजुर्ग के पास मैसेज आया। इसमें उनके अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई थी और उनसे 50 हजार रुपये बैंक खाते में डालने को कहा गया था।

अगले दिन उनके पास गौरव नामक व्यक्ति ने वीडियो कॉल किया। उसने खुद को रोहिणी साइबर सेल का निरीक्षक बताया। उसने बुजुर्ग को बताया कि एक लड़की ने यूट्यूब पर उनकी अश्लील वीडियो डाली है। उसने बुजुर्ग को नसीहत दी कि वह राहुल शर्मा नाम के यू-ट्यूबर से बात कर अपनी वीडियो हटवा लें, नहीं तो वह वायरल हो जाएगा।

इसके बाद बुजुर्ग के पास पैसे की मांग कर रही लड़की का सुसाइड नोट मैसेज के माध्यम से आया। जिसे देखने के बाद बुजुर्ग सहम गए और उन्होंने यूट्यूबर राहुल से संपर्क किया। बुजुर्ग का आरोप है कि राहुल उन्हें जैसा करने को कहा वह करते रहे। बाद में पता चला कि आरोपित ने उनके बैंक खाते से 1.87 लाख रुपये निकॉल लिए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH