छत्तीसगढ़ - दबंगो और पुलिस से परेशान होकर पार्षद दंपत्ति ने राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दबंगो और पुलिस से परेशान होकर पार्षद दंपत्ति ने राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग
रायगढ़ 28 मई 2023 - पार्षद दंपती ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। दंपती ने दबंगों व पुलिस से त्रस्त होने की बात कही है। पार्षद दंपती ने पत्र में उल्लेख किया कि कबीर चौक में निवास करते हैं। पुष्पा साहू रायगढ़ वार्ड 34 की पार्षद है। चुनावी रंजिश के कारण शैलेन्द्र साहू व कमलेष्वर साहू जान का दुश्मन बने हैं। आरोपियों द्वारा सट्टा खिलाया जाता है, इसकी शिकायत पुलिस से की गई परन्तु कार्यवाही नहीं हुई। 17 दिसंबर 2022 को आरोपितों ने मारपीट की। इसकी शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज है। FIR होने पर शैलेन्द्र एवं कमलेश्वर साहू ने अपने व्यावसायिक साथी अरूण डहरिया से 19 दिसंबर 2022 को SC ST एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

24 मार्च 2023 को जेल से आने के बाद 25 मार्च 2023 को पति निरंजन साहू से शैलेन्द्र साहू एवं कमलेश्वर साहू ने मारपीट की। जूटमिल पुलिस ने डाक्टरी मुलाहिजा करवाया। पति का हाथ फैक्चर पाया गया। बावजूद इसके आरोपियों पर कार्रवाही नहीं की गई। पुलिस की ओर से राजीनामा कराने दबाव बनाया गया। 

13 मई 2023 की रात्रि 10 बजे शैलेन्द्र साहू एवं कमलेश्वर साहू 15-20 साथियों के साथ बाइक पर आए और घर के बाहर मारपीट करते हुए बुरी नियत से घसीटते हुए अपने साथ बाइक पर ले जाने की कोशिश करने लगे। ब्लाउज फाड़ दिया गया और साड़ी खींच दी। पूरे परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी देते हुए आरोपित वहां से चले गए। इसकी रिपोर्ट जूटमिल थाने में दी गई लेकिन मामला पंजीबद्ध नहीं किया गया। इससे आरोपितों के हौसले बुलंद है। इस सब से परेशान होकर दंपती ने इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
छत्तीसगढ़ - दबंगो और पुलिस से परेशान होकर पार्षद दंपत्ति ने राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH