छत्तीसगढ़ - बड़ी बहन बनी जल्लाद , मामूली बात पर 11 साल के भाई को उतार दिया मौत के घाट

रायगढ़ , 28-05-2023 1:52:37 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बड़ी बहन बनी जल्लाद , मामूली बात पर 11 साल के भाई को उतार दिया मौत के घाट
रायगढ़ 27 मई 2023 - गुरूवार की सुबह जिला मुख्यालय से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चिराईपानी में 11 साल के मासूम की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी चचेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिराईपानी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में गुरूवार की सुबह निर्माणाधीन स्कूल के भीतर 11 वर्षीय नाबालिक का शव मिला था। इस घटना की सूचना के बाद फारेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्काड साईबर सेल की टीम एवं संभागीय फिंगर प्रिंट की मदद ली गई। घटना के संबंधित बिन्दुओ पर पूछताछ करने पर पाया गया कि घटना 24 मई की शाम मृतक के शव के पास अंतिम बार मृतक की चचेरी बहन भारती चैहान नामक लडकी को देखा गया जिसे दृष्टीगत रखते हुए भारती चैहान को मौके पर तलब कर पूछताछ किया गया। 

पुलिस की शुरूआत में भारती उर्फ उमा चैहान के द्वारा पुलिस को गुमराह कर प्रकरण के विवेचना में भटकाया गया। उमा चैहान के द्वारा बताये गए सभी तथ्यों की जांच की गई तो पाया गया कि करीबन दो माह पूर्व मृतक के निवास से करीबन दस हजार रूपये की चोरी हुई थी। 

भारती उर्फ उमा चैहान का मृतक के घर अक्सर आना जाना था कि जिससे मृतक के परिजन भारती चैहान को कहा गया कि आप ही हमारे घर आते हो पैसा चोरी आप ही के द्वारा किया गया है। आप चोरनी हो इस बात से क्षुब्ध होकर भारती चैहान के द्वारा बदला लेने के लिए मृतक जो कि रिश्ता में चचेरा भाई है उसे अपने योजना बनाकर निर्माणाधीन स्कूल भीतर ले जाकर बरामदा में गला को दबा कर पत्थर एवं गुप्ती से मारकर हत्या कर दी एवं शव को बरामदे से खींच कर स्कूल भीतर कमरे में रख कर अपने घर चली गई थी। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ, डाक्टर द्वारा अपने रिपोर्ट में मृतक के गले की हड्डी टूटने, श्वास अवरोध होने एवं मृतक की मृत्यु हत्यात्मक होने की पुष्टि की गई है। 

आरोपिया भारती उर्फ उमा चैहान पिता रामलाल चैहान उम्र 19 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो अपना जुर्म कबुल की घटना में प्रयुक्त ईट का टूकडा, लोहे की गुप्ती तथा घटना के समय पहनी हुई हाफ पेट, टी शर्ट जिसमें खून का दाग लगा है को भी बरामद कराई। प्रकरण की विवेचना पर आरोपिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया गिर० योग्य साक्ष्य पाये जाने पर गिर0 किया गया है, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH