जांजगीर चाम्पा - रोजगार गारन्टी योजना में काम कर रही थी महिला , मौत बन कर गिरी आकाशिय बिजली
जांजगीर चाम्पा , 26-05-2023 9:45:41 PM
जांजगीर चाम्पा 26 मई 2023 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से महिला की मौत हो गई. वहीं घटना में महिला का पति बाल-बाल बच गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सुबह की है बताया जा रहा है कि महिला रोजगार गारंटी योजना में काम के काम कर रही थी इसी दौरान आकाशिय बिजली की चपेट में आई है. महिला का नाम पूर्णिमा पटेल है. अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी का मामला है।
















